जोधपुर की सहायक कलेक्टर (एसडीएम) प्रियंका बिश्नोई का हाल ही में निधन हो गया, जिससे पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। 2016 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी प्रियंका का अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ। वह बीकानेर के नोखा की निवासी थीं और उनका विवाह फलोदी के विक्रम बिश्नोई से हुआ था, जो आबकारी विभाग में अधिकारी हैं।
प्रियंका 5 सितंबर को जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हुई थीं, लेकिन सर्जरी के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया। 13 सितंबर की रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और उनकी मौत की जांच की मांग की है। प्रियंका बिश्नोई को हाल ही में 15 अगस्त को उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया था।
विश्नोई समाज और अन्य लोगों ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, और उनकी मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है